साइक्लोन गैब्रिएल और ऑकलैंड बाढ़ सहायता Cyclone Gabrielle and Auckland flooding support

हाल की गंभीर मौसम की घटनाओं से प्रभावित लोगों के लिए उपलब्ध सहायता के बारे में जानकारी प्राप्त करें।

अपने सिविल डिफेंस एमरजेंसी मैनेजमेंट ग्रुप (नागरिक सुरक्षा आपातकालीन प्रबंधन समूह) से मिलने वाली स्थानीय ताजा जानकारी को देखें

साइक्लोन रिकवरी यूनिट के अपडेट से नवीनतम समाचार प्राप्त करें

 

आर्थिक सहायता

बाढ़ और साइक्लोन गैब्रिएल की प्रतिक्रिया में कई फंड स्थापित किए गए थे, हालांकि उनमें से कई अब बंद हो गए हैं। आपको कुछ सक्रिय फंडों के बारे में नीचे जानकारी मिल सकती है।

अन्य राष्ट्रीय, स्थानीय या क्षेत्रीय फंडों की जानकारी, एजेंसी की वेबसाइटों पर पाई जा सकती है।

वर्क एंड इनकम (काम और आय)

वर्क एंड इनकम आवास, या तत्काल और अप्रत्याशित लागतों में सहायता प्रदान कर सकते हैं।

पता लगाएं कि वर्क एंड इनकम आपकी कैसे मदद कर सकते हैं

प्राथमिक उद्योग

प्राथमिक उद्योग मंत्रालय (एमपीआई) के माध्यम से किसानों, उत्पादकों, फेनुआ (जमीन) माओरी मालिकों और ग्रामीण समुदायों को सहायता उपलब्ध है। इसमें कल्याण, स्वास्थ्य और सुरक्षा, पशु कल्याण और तत्काल रिकवरी (बहाली) प्रयासों का समर्थन करने के लिए फंडिंग शामिल है।

MPI (एमपीआई) की साइक्लोन गैब्रियल से रिकवरी में सहायता को देखें

 

बिजनेस सपोर्ट (व्यापार सहायता)

प्रभावित व्यवसाय वैकल्पिक भुगतान व्यवस्था और जुर्माना एवं ब्याज हटाने समेत टैक्स राहत प्राप्त कर सकते हैं।

अधिक जानकारी प्राप्त करें

 

आवास सहायता

टेम्पोरेरी अकोमोडेशन सर्विस TAS (अस्थायी आवास सेवा टीएएस)

यदि आप साइक्लोन गैब्रिएल और ऑकलैंड की बाढ़ के बाद अपने घर में नहीं रह सकते हैं तो हो सकता है TAS आपकी सहायता कर सके। TAS को निम्नलिखित क्षेत्रों में सक्रिय किया गया था:

  • Northland (नॉर्थलैंड) 
  • Gisborne (गिज़बर्न) 
  • Bay of Plenty (बे ऑफ प्लेन्टी) 
  • Hawke’s Bay (हॉक्स बे)
  • Waikato (वायकाटो) 
  • Tararua District (टारारूआ डिस्ट्रिक्ट) 

यदि आप मौसम की घटनाओं से प्रभावित हुए थे और आपको अस्थायी आवास की जरूरत है, तो आप TAS के पास पंजीकरण करवा सकते हैं। एक अस्थायी आवास कोओरडिनेटर (समन्वयक) आपसे संपर्क करेंगे।

TAS के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करें

TAS के लिए पंजीकरण करें

 

मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण सहायता

मदद मांगने में कोई बुराई नहीं है – अगर आप किसी और के बारे में या अपने लिए चिंतित हैं तो मदद मांगने में कभी संकोच न करें।

चिंता या मानसिक स्वास्थ्य में मदद के लिए, एक प्रशिक्षित काउंसलर से बात करने के लिए Need to Talk? (नीड टू टॉक?) को 1737 पर 24/7 मुफ्त फोन या टैक्स्ट करें। दुभाषिए उपलब्ध हैं।

सामान्य स्वास्थ्य सलाह के लिए Healthline (हैल्थलाइन) को 0800 611 116 नंबर पर फोन करें।

मानसिक स्वास्थ्य फाउंडेशन ने विभिन्न सहायता सेवाओं के बारे में भी जानकारी इकट्ठा की है जो जरूरतमंद लोगों की मदद कर सकती है।

मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण सहायता खोजें

 

सामुदायिक सहायता प्रदाता

जातीय सेवा प्रदाता

ऑकलैंड बाढ़ और साइक्लोन गैब्रिएल से प्रभावित समुदायों की सहायता के लिए काम करने वाले जातीय सेवा प्रदाताओं की सूची खोजें। यदि आपको सहायता की आवश्यकता हो तो आप उनसे संपर्क कर सकते हैं।

प्रभावित क्षेत्रों में जातीय सेवा प्रदाता खोजें

कम्युनिटी कनेक्टर्स (सामुदायिक संयोजक)

सामुदायिक संयोजकों को गैर-सरकारी संगठनों द्वारा नियोजित किया जाता है और यह लोगों को सरकारी एजेंसियों या अन्य सेवा प्रदाताओं के माध्यम से उपलब्ध कई प्रकार के सहायता विकल्पों को समझने में मदद करने के लिए एक विश्वसनीय सेवा है। सामुदायिक संयोजक, लोगों को उनकी ज़रूरतों के अनुसार सहायता और सेवाओं से जुड़ने में सहायता कर सकते हैं।

अपने क्षेत्र में एक सामुदायिक संयोजक को खोजें

 

भाषा सहायता

दुभाषिए तक पहुंच

यदि आप किसी सरकारी एजेंसी को फोन कर रहे हैं और आपको भाषा संबंधी सहायता की आवश्यकता है, तो दुभाषिए की मांग करें। यह सुनिश्चित करना सरकारी एजेंसी की जिम्मेदारी है कि उसकी सेवाएं सुलभ हैं। इसमें जनता को मुफ्त में  पेशेवर दुभाषिए उपलब्ध कराना शामिल है।

अधिक जानकारी प्राप्त करें

आपात स्थिति के लिए तैयारी

किसी आपात स्थिति के लिए तैयारी कैसे करें, इसकी जानकारी सिविल डिफेंस (नागरिक सुरक्षा) वेबसाइट Get Ready (गेट रेडी) पर उपलब्ध है।

Get Ready (गेट रेडी) वेबसाइट पर जाएँ

Last modified: