हमारे बारे में About us

जातीय समुदाय मंत्रालय न्यूज़ीलैंड समाज में जातीय विविधता और समावेशन पर सरकार का मुख्य सलाहकार है।

हम जातीय समुदायों को जानकारी, सलाह और सेवाएँ प्रदान करते हैं।

हमारा काम

हम न्यूज़ीलैंड में जातीय समुदायों की भलाई को मजबूत करने के लिए समुदायों, सरकारी एजेंसियों और अन्य संगठनों के साथ मिलकर काम करते हैं।

हम क्या करते हैं:

  • जातीय समुदायों पर सरकारी नीतियों के प्रभाव के बारे में सलाह देना और सकारात्मक बदलाव के अवसरों की तलाश करना
  • पब्लिक सैक्टर (सरकारी क्षेत्र) द्वारा जातीय समुदायों की जरूरतों पर की जाने वाली प्रतिक्रिया में सुधार करना
  • सफल होने के लिए जातीय समुदायों की जरूरतों को समझना और सरकार को इस बारे में सूचित करना
  • अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में जातीय समुदायों की सहायता करना।

 

हमारे आदर्श (मूल्य)

  • Manaakitanga – आतिथ्य (दयालु)
  • Whakakotahitanga – समावेशी
  • Whakamanawanui – साहसी
  • Ngākau Pono – प्रामाणिक।

 

हमारी कार्यनीति

हमारी कार्यनीति उस पर आधारित है जो हमारे जातीय समुदायों और हितधारकों ने हमें बताया है कि हमें अपने पहले कुछ वर्षों में इस पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि उन्हें न्यूज़ीलैंड के विकास और भविष्य में शामिल होने, योगदान देने और मजबूत योगदान कर्ता के रूप में देखा जाए।

हमारी कार्यनीति में Kia Toipoto (पे गैप यानि वेतन में अंतर) कार्य योजना और Te Tiriti o Waitangi (वायटांगी की संधि) के प्रति हमारी प्रतिबद्धता शामिल हैं।

हमारी कार्यनीति को पढ़ें

 

हमारी प्राथमिकताएँ

हमारी प्राथमिकताओं का गठन जातीय समुदायों के साथ जुड़ने के बाद हुआ था।

कैबिनेट ने सहमति व्यक्त की है कि मंत्रालय की निम्न प्राथमिकताएं हैंः

  • विविधता के मूल्य को बढ़ावा देना और व्यापक समाज में जातीय समुदायों के समावेश में सुधार करना
  • सुनिश्चित करना कि सरकारी सेवाएँ निष्पक्ष रूप से प्रदान की जाती हैं और जातीय समुदायों के लिए उन तक पहुँच आसान है
  • जातीय समुदायों के लिए आर्थिक परिणामों में सुधार करना और रोजगार के लिए आने वाली बाधाओं पर ध्यान देना
  • जातीय समुदाय समूहों को जोड़ना और उनका उत्थान करना।

Last modified: